फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dehra defeated Kutlahar by six wickets

Bilaspur News: देहरा ने कुटलैहड़ को छह विकेट से दी मात

Wed, 13 Dec 2023 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Dehra defeated Kutlahar by six wickets
बिलासपुर में सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के साथ दोन
लुहणू मैदान में सांसद खेल महाकुंभ शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में देहरा की टीम ने कुटलैहड़ की टीम को छह विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कुटलैहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 90 रन बनाए। इसमें अरुण ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। देहरा की ओर से हर्षित ने चार और अनिल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरा की ओर से राहुल ने सर्वाधिक 36 रन और हर्षित ने 16 रन बनाए। देहरा की टीम ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। इससे पहले प्रतियोगिता के शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष बिमला देवी ने किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी घातक बीमारी से बचने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी इसके लिए आभार जताया। इस मौके पर सतीश ठाकुर, सोनू ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, करप्रीत और सुभाष ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed