फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deep burning in the house amidst Shankhnad, Kirtan in temples

शंखनाद के बीच घर-घर में जले दीप, मंदिरों में हुए कीर्तन

Thu, 06 Aug 2020 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deep burning in the house amidst Shankhnad, Kirtan in temples
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी डॉक्टर मल्लिका नड्डा विजयपुर में अपने आवास प - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के बाद बिलासपुर में गांव से लेकर शहरों तक दिवाली जैसा नजारा दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने घरों एवं मंदिरों में शंखनाद के बीच पूजा- अर्चनाकर तिल एवं घी के दीये जलाये। इसके अलावा कई स्थानों पर पटाखे फोड़कर एक-दूसरे में मिठाइयां भी बांटकर अपनी खुशियां व्यक्त की। इसके अलावा लोगों को श्री राम मंदिर निर्माण शुरू होने की बधाईयां दी और जय श्री राम के उद्घोष लगाए।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी होते ही बिलासपुरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने रामलला के विराजमान होते ही एक-दूसरे में मिठाइयां का वितरण करना शुरू कर दिया। शहर में गांधी मार्केट, मेन मार्केट, विजयनगर आदि स्थानों के लोगों ने मंदिरों में जाकर शंखनाद के बीच पूजा की। इसके अलावा कोरोना के खात्मे की भी मन्नत मांगी और शाम होते ही घरों एवं मंदिरों में दीप जलाये।
विज्ञापन

बरठीं संवाददाता के अनुसार 492 वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होते ही यह क्षण पूरे भारत के लिए यादगार बन गया। इस मौके पर विहिप ने पौधरोपण किया। जिला अध्यक्ष कैप्टन विजयपाल शर्मा ने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि देश के पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए रास्ता प्रशस्त किया और भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के श्री मणिमहेश एवं सं तोषी माता लंगर कमेटी लदरौर के प्रधान विश्वनाथ, सहायक अंचल रणौत, केशव, अशोक कुमार, ठाकुर ध्यान सिंह, पियुष ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, किशोरी लाल द्वारा श्री राम मंदिर की शिलान्यास व भूमि पूजन पर लदरौर में आने जाने वालों का मुंह मीठा करवाया ।
भराड़ी: लैहड़ी सरेल में श्री शनिधाम एवं संतोषी माता मंदिर कमेटी और समस्त गांववासियों के सहयोग से राम जन्मभूमि पूजन के दिन सुबह शिव परिवार सहित शिवलिंग की स्थापना की गई। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि यहां पर पहले शनि देव की मूर्ति, हनुमान जी की मूर्ति, माता संतोषी की मूर्ति की स्थापना पहले से ही यहां पर हुई है। बुधवार सुबह यहां पर शिवलिंग सहित शिव परिवार की स्थापना की गई। इसके अलावा जयश्री राम के उद् घोष के बीच घी के दीये जलाए गये।

उधर, घुमारवीं में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर लोगों में मिष्ठान का वितरण किया और शाम को घरों में दीये जलाये। स्वारघाट और शाहतलाई संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में भी लोगों ने अपने-अपने घरों में तिल के दीये जलाकर श्रीराम के आगमन जैसे माहौल बना दिए। लोगों ने इस दौरान श्रीराम के कीर्तन भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed