फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Debris scattered on the road poses a looming risk of accidents.

Bilaspur News: सड़क पर बिखरा मलबा हादसों का मंडराया खतरा

Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Debris scattered on the road poses a looming risk of accidents.
सड़कों के सुधार के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधान अभिषेक ठाकुर। स्रोत: प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत धार टटोह ने बैरी-नवगांव और धार टटोह-शालूघाट सड़क के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही को लेकर लोक निर्माण विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
पंचायत प्रधान अभिषेक ठाकुर ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क किनारे खुदाई के बाद बड़े-बड़े गड्ढे खुले पड़े हैं और जगह-जगह मिट्टी, पत्थर, बजरी, निर्माण सामग्री बिखरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात के मौसम में हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। बताया कि सड़क किनारे रहने वाले कई परिवारों के घरों तक जाने वाले संपर्क मार्ग भी निर्माण कार्य के दौरान बाधित हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को वाहन मुख्य सड़क पर खड़े कर पैदल घर तक जाना पड़ रहा है।

बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। पंचायत का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रधान ने बताया कि अधिकारी ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed