फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   death,protest,Quarantin,center,villagers

क्वारंटीन केंद्र में हुई हंसराज मौत मामले की जांच को लेकर विफरे ग्रामीण

Fri, 26 Jun 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
death,protest,Quarantin,center,villagers
death,protest,Quarantin,center,villagers - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। स्वारघाट क्वारंटीन केंद्र में हुई हंसराज की मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर शुक्रवार को किसानों ने श्रमिक कल्याण सभा के अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कॉलेज चौक बिलासपुर से जिलाधीश कार्यालय तक शांति मार्च निकाला। इसके बाद लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। धरने में मुख्य रूप से पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि इस मामले में प्रशासन स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि हंसराज की मौत क्वारंटीरन केंद्र में हुई थी। इस मामले से जुड़ी किसी भी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि हंसराज को हादसे के बाद चंडीगढ़ रेफर करने की बजाए बिलासपुर भेजा गया। कहा कि उनकी मांग है कि मृतक के परिवार का न्याय मिले और उसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष ठाकुर ने कहा कि हंसराज के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए परिजन की बार प्रशासन का दरवाजा खटखटा चुके हैं। लेकिन आज तक प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंगी है। कहा कि इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को ज्ञपान भेज उक्त मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से करवाने की मांग की थी। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके, लेकिन अभी तक कोई जांच सामने नहीं आई है। इसलिए, धरने पर बैठे हैं। इस मौके कुहमझवाड़ पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह ठाकुर, देश राज और 100 से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed