फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Death of a person under suspicious circumstances in Ghumarwin city

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Death of a person under suspicious circumstances in Ghumarwin city
घुमारवीं के वार्ड नंबर दो (इंदिरा वार्ड) में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बा
- टीवी मैकेनिक का काम करता था बलवीर सिंह
विज्ञापन

- कमरे में जाकर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में घोषित किया मृत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के इंदिरा वार्ड नंबर-2 में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बलवीर सिंह (57) निवासी गांव छोटी बही डाकघर गालियां जिला कांगड़ा पिछले 25 साल से घुमारवीं में टीवी मैकेनिक का काम कर रहा था। वह किराए के कमरे में अकेला रहता था।
जानकारी के अनुसार रविवार रात बलवीर सिंह एक दुकान पर टीवी पर मैच देख रहा था। इसके बाद भोजन करने के लिए एक ढाबे पर चला गया। खाना खाने के बाद जब वह सोने के लिए अपने कमरे में पहुंचा तो रात करीब 10:15 बजे उसने पड़ोसी को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बलवीर के मुंह से झाग निकल रहा था और फर्श पर कुछ खून धब्बे भी थे। स्थिति गंभीर होती देख पड़ोसी तुरंत अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उसकी मौत पर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

बलवीर एक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसके पीछे दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से किसी की भी शादी नहीं हुई है। अक्तूबर में उसकी बेटी की शादी थी और उसने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। वह अक्सर लोगों से अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा करता और कहता था कि वह सबको शादी में आमंत्रित करेगा, बलवीर सिंह परिवार में अकेला कमाने वाले सदस्य था। घर में बुजुर्ग माता और पत्नी हैं। परिवार की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की अपील की है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed