फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   death

जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
death
बिलासपुर। भराड़ी थाना के तहत ठंडोडा गांव में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजन इलाज के लिए उसे भराड़ी अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार ठंडोडा गांव का 64 वर्षीय हरदीप सिंह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था। हरदीप सिंह कुछ समय से लकवे की बीमारी के चलते घर पर ही रहता था। बीमारी के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। शनिवार सुबह उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसका बेटा भराड़ी अस्पताल ले गया। जहां पर इलाज के दौरान बयान देने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed