फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deadline for amicable settlement of cases pending in the Supreme Court extended to July 31.

Bilaspur News: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटान की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deadline for amicable settlement of cases pending in the Supreme Court extended to July 31.
समाधान समारोह-2026 के तहत मध्यस्थता से विवाद निपटाने का अवसर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुरू किए गए समाधान समारोह-2026 के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटान हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।




उन्होंने बताया कि यह निर्णय न्याय को अधिक सुलभ, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह पहल उन पक्षकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं और जो आपसी सहमति, सुलह एवं मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का समाधान करना चाहते हैं। मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का निपटारा कम समय, कम खर्च और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संभव हो पाता है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 से समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लंबित मामलों की संख्या में कमी लाई जा सके और पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त हो। इस उद्देश्य के लिए एक सरल ऑनलाइन गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार निर्धारित लिंक के माध्यम से आवेदन कर अपने मामलों को इस विशेष मध्यस्थता अभियान में शामिल करवा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले के अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और उपयुक्त मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान हेतु निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed