फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   deadbody of young found on road

घर से गायब युवक का शव सड़क किनारे मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
deadbody of young found on road
बिलासपुर। रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की सोढी कॉलोनी निवासी उपेंद्र उर्फ महेंद्र साहनी (32) सोमवार की शाम बाजार के निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला। परिजन मौत का कारण अधिक मात्रा में शराब पीना मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की असली जानकारी हो सकेगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के गायब होने की पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

सोढी कालोनी निवासी मृतक उपेंद्र की पत्नी बिपनी देवी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते थे। अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। सोमवार शाम बाजार के लिए निकले लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजन पूरी रात उनके लौटने का इंतजार करते रहे। मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे स्थित सोब्ती होटल के समीप सड़क किनारे लोगों ने एक व्यक्ति मृत अवस्था में देखा। इसकी चर्चा सुनते ही बिपनी देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो उपेंद्र को मृत देख बिलखने लगी। परिजनों ने शव पर चोट के कोई निशान नहीं होने से आशंका व्यक्त की कि उपेंद्र की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई होगी। बिपनी देवी ने रुद्र बिलास चौकी पहुंचकर मामले की सूचना चौकी प्रभारी रोहित सिंह यादव को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी व कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed