{"_id":"603a836d8ebc3e14fe0346fa","slug":"deadbody-found-in-bilaspur-bilaspur-news-sml362520992","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहड में गहरी खाई में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहड में गहरी खाई में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के तहत डाहड में 100 फीट गहरी खाई में एक मजदूर का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। झंडूता पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाहड गांव में एक व्यक्ति सड़क से करीब सौ फीट नीचे गहरी खाई में मृत मिला। डाहड गांव के वार्ड सदस्य अनुराज शनिवार सुबह जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को पेट के बल गहरी खाई में पड़े हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान चंद्रशेखर को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इतने में वहां स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए। शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान डाहड गांव के जगदीश चंद (60) के रूप में हुई है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के घर गया था। लेकिन वहां से वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।