Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead lizard found in food; samples collected from hospital canteen.

Bilaspur News: भोजन में मिला था मृत रंगड़, अस्पताल कैंटीन से सैंपल भरे

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead lizard found in food; samples collected from hospital canteen.
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
इंपैक्ट
विज्ञापन


सिविल अस्पताल घुमारवीं में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल
इंपैक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीज के भोजन में मृत रंगड़ (कीट) मिलने के मामले के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंटीन से सैंपल भरे हैं। इस मामले को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
मामले के उजागर होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएस ठाकुर के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सिविल अस्पताल परिसर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन की खाद्य सामग्री, स्वच्छता व्यवस्था और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने अस्पताल की कैंटीन से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें पके हुए चावल, कढ़ी तथा आलू-चना शामिल हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके साथ ही कैंटीन परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में स्वच्छता संबंधी कुछ कमियां पाई गईं। इस पर विभाग ने कैंटीन संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर ही संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों और साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएस ठाकुर ने बताया कि सभी सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed