Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead jackal found in patient's food at Civil Hospital Ghumarwin

Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं में मरीजों के खाने से निकला मरा हुआ रंगड़

Sat, 06 Jun 2026 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dead jackal found in patient's food at Civil Hospital Ghumarwin
घुमारवीं अस्पताल में खाने में मिला मरा हुआ रंगड़। स्रोत: जागरूक पाठक
वार्ड में मचा हड़कंप, खाने की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

रंगड़ मिलने के बाद कई मरीजों ने खाना बीच में ही छोड़ा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर) सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्थित कैंटीन से मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार दोपहर उस समय अस्पताल के महिला वार्ड नं 3 में हड़कंप मच गया, जब एक मरीज की थाली में परोसी गई सब्जी के बीच से मरा हुआ रंगड़ निकला। इस घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भारी रोष फैल गया और कई मरीजों ने खाना बीच में ही छोड़ दिया।
गांव बड़ा, डाकघर कोट बलवाड़ा निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि वह कल ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इंजेक्शन लगने के बाद हुए संक्रमण के चलते उन्हें सर्जरी के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। शनिवार दोपहर जब उन्हें भोजन परोसा गया तो वह खाना खाने बैठीं। इसी दौरान उनकी नजर सब्जी के बीच पड़े एक अजीब जीव पर गई। सब्जी के अंदर एक मरा हुआ रंगड़ पड़ा हुआ था, जिसे देखकर वह सन्न रह गईं।
विज्ञापन



कौशल्या देवी ने तुरंत आसपास मौजूद अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते पूरे वार्ड में सनसनी फैल गई। मरीजों का कहना है कि जिस अस्पताल में लोग स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां उन्हें स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलने के बजाय इस तरह की लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की कैंटीन से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। कई मरीजों ने बताया कि शुक्रवार रात को परोसी गई सब्जी भी खराब थी, जिसके कारण कई लोगों ने खाना खाने के बजाय उसे फेंकना ही बेहतर समझा। बावजूद इसके व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भोजन में मरा हुआ रंगड़ मिलने की घटना ने अस्पताल प्रशासन और भोजन व्यवस्था की साफ-सफाई पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि यदि अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों को ही दूषित और अस्वच्छ भोजन परोसा जाएगा, तो उनके स्वास्थ्य के साथ इससे बड़ा खिलवाड़ और क्या हो सकता है। अ

कोट

अभी छुट्टी पर हूं इसलिए मामला ध्यान में नहीं है लेकिन अगर ऐसी कोई भी शिकायत अस्पताल में आती है तो मामले की जांच की जाएगी। क्योंकि मरीजों के खाने में इस प्रकार की कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। - डॉ. अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed