{"_id":"67c2fd98fd47b0addf0bf375","slug":"dead-chickens-found-floating-in-the-water-of-rohal-khad-on-bhated-bridge-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132950-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भटेड़ पुल पर रोहल खड्ड के पानी में तैरते मिले मृत मुर्गे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भटेड़ पुल पर रोहल खड्ड के पानी में तैरते मिले मृत मुर्गे
Sat, 01 Mar 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों की सेहत पर मंडराया जल जनित महामारी का खतरा
-जांच में जुटी पुलिस, नजदीकी पोल्ट्री फार्म पर गिर सकती है गाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के भटेड़ पुल के नीचे रोहल खड्ड में अज्ञात लोगों द्वारा दर्जनों मरे हुए मुर्गे पानी में बहाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्ते इन मरे हुए मुर्गों को निकालकर घरों और सड़कों पर फैला रहे हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
रोहल खड्ड का पानी सीर खड्ड में मिलकर कई पेयजल योजनाओं के माध्यम से हजारों लोगों तक पहुंचता है। यदि यह पानी संक्रमित हुआ, तो टाइफाइड, डायरिया और अन्य खतरनाक जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल शुद्धिकरण और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मामले की जांच जारी है और आसपास के पोल्ट्री फार्म संचालकों से पूछताछ की जाएगी।
पानी के मुख्य स्रोत में इस तरह मृत मुर्गों को फेंकना केवल लापरवाही नहीं, बल्कि अमानवीयता और कानूनी अपराध है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल स्रोत की तुरंत सफाई करवाई जाए और जल गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि किसी महामारी को जन्म लेने से रोका जा सके।