फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead body of married woman missing from Noa found near her house

Bilaspur News: नोआ से लापता हुई विवाहिता का घर के करीब मिला शव

Sat, 29 Jul 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman missing from Noa found near her house
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत कुछ दिन पहले नोआ गांव से लापता हुई विवाहिता का शव गांव के नजदीक बल्ह नाले के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना में 16 जुलाई को नोआ गांव की एक विवाहिता की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई थी। 22 वर्षीय विवाहिता घर से लापता हुई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को नोआ गांव के पास स्थित बल्ह खड्ड के पास एक व्यक्ति घास में स्प्रे कर रहा था। तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। उसके साथ वहां पर पेड़ के साथ लटकी हुई तार भी मिली है। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। खबर लिखे जाने तक मृतिका के मायके वालों का इंतजार भी किया जा रहा था। मृतिका की पहचान रीमा कुमारी पत्नी किरण कुमार उर्फ गोल्डी निवासी गांव नोआ जिला बिलासपुर के रूप में हुई। उधर डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने स्वयं भी मौके का निरीक्षण किया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed