फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dead body of a youth from West Bengal was found in Snehal Khad, he used to work in an industry

Bilaspur: स्नेहल खड्ड में मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, उद्योग में करता था काम

Tue, 17 Dec 2024 02:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
dead body of a youth from West Bengal was found in Snehal Khad, he used to work in an industry
पुलिस मामले की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में  पुलिस थाना भराड़ी के तहत स्नेहल खड्ड में युवक का शव मिला। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान डोनिक तोपो निवासी गांव हंसकुआं थाना बागडोगरा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पहली बार जब लोगों ने युवक का शव को देखा, उस समय उसका मुंह पानी में था जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी के बाहर था। 

विज्ञापन


मृतक जाहु के नजदीक एक मसाले बनाने वाली फैक्ट्री में कार्य करता था। सोमवार दोपहर को वह खाना खाने की बात कहकर काम से निकला था। इसके बाद वह काम पर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह के समय स्थानीय लोगों ने स्नेहल खड्ड में लाश देखी, जिसके बाद भराड़ी थाना को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed