फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dc honoured dc honoured

Bilaspur News: नगर सुधार समिति ने जनहित कार्यों के लिए उपायुक्त को किया सम्मानित

Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
dc honoured dc honoured
बिलासपुर में पर्यटन, सामाजिक सुधारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए की सराहना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था नगर सुधार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को उनके कार्यकाल के दौरान समाजहित व जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। समिति ने उन्हें एक सम्मान पत्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।


समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त सादिक ने अपने कार्यकाल में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए विकासात्मक और जनोपयोगी कार्य किए हैं। विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में उन्होंने दूरदर्शिता से काम किया, जिसके चलते गोबिंद सागर झील में क्रूज, शिकारा, वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की संभावनाएं साकार होती दिख रही हैं। इन पहलों से न केवल क्षेत्र में रोमांचक गतिविधियों का विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ ही नशे की रोकथाम के लिए उठाए गए ठोस कदम और युवाओं में जागरुकता लाने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी समिति ने सराहना की। संस्था के प्रवक्ता तनुज सोनी ने कहा कि नगर सुधार समिति भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed