फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC Abid Hussain Sadiq honored with Kahlur Gaurav Award

Bilaspur News: डीसी आबिद हुसैन सादिक कहलूर गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

Tue, 21 Jan 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
DC Abid Hussain Sadiq honored with Kahlur Gaurav Award
कहलूर गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। संवाद
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिया सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को कहलूर गौरव अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त को यह सम्मान दिया गया।
बचत भवन बिलासपुर में सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने उपायुक्त को सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने बताया कि गोविंद सागर झील और कोलडैम में वाटर स्पोर्ट्स, बंदलाधार में पैराग्लाइडिंग और बिलासपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभारने में योगदान के लिए उपायुक्त को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भी भेंट की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत है। भविष्य में हॉट बलून, पैरामोटर, पैरासेलिंग जैसी गतिविधियों को भी सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी संगठनों के प्रयासों की सराहना की और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंकज ठाकुर, शालु, शीला सिंह, विक्की ठाकुर, इशान अख्तर, नईम शेख, सत्यदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed