फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dayoth pathsala volunteers given medal by the principal

दयोथ स्कूल में स्वयंसेवियों को मेडल देकर किया सम्मानित

Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dayoth pathsala volunteers given medal by the principal
बिलासपुर। उपमंडल सदर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनीता धीमान ने स्वयंसेवियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवी करिश्मा ने सात दिनों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी। एनएसएस प्रभारी प्रेम सागर और उषा रानी ने बताया कि सात दिनों में स्वयंसेवियों ने सात दिन सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समय-समय पर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य और एनएसएस प्रभारियों ने मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस प्रभारियों और स्वयंसेवियों को बधाई दी। इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed