Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Darsh Verma stood first in digital ignition competition

Bilaspur News: डिजिटल इग्निशन स्पर्धा में दर्श वर्मा प्रदेश में प्रथम

Sat, 18 Nov 2023 09:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 18 Nov 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Darsh Verma stood first in digital ignition competition
दर्श वर्मा - फोटो : संवाद
राज्य स्तरीय डिजिटल इग्निशन प्रतियोगिता में डीएवी बिलासपुर के छात्र दर्श वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की ओर से दर्श को बधाई और शुभकामनाएं दीं। डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से यह प्रतियोगिता 1 से 10 नवंबर तक विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई थी। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों से इसमें समृद्ध हिमाचल प्रदेश के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग विषय पर एक पीपीटी बनाने के लिए कहा गया था। इसमें दर्श वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


दर्श के साथ सोलन के विहान मित्तल ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दर्श वर्मा एम्स बिलासपुर में बतौर चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे दिनेश वर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई है। कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है। उम्मीद है कि दर्श इसी तरह उनका, स्कूल का और प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा। बताते चलें कि यह प्रतियोगिता सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रति युवाओं के रुझान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें छठवीं से कॉलेज स्तर तक के 1379 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने दर्श को बधाई दी और इसी प्रकार से आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed