फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Danger from high tension cable in Ghumarwin city, Electricity Board starts survey and repair work

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में हाई टेंशन केबल से खतरा, बिजली बोर्ड ने शुरू किया सर्वे,सुधार कार्य

Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Danger from high tension cable in Ghumarwin city, Electricity Board starts survey and repair work
शहर में हाई टेंशन केबल की ऊंचाई कम होने से हादसे का खतरा
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने सर्वे शुरू कर चिह्नित स्थानों पर सुधार कार्य किया शुरू
सुरक्षा के लिए लोगों से कर्मचारियों के साथ सहयोग की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शहर में हाई टेंशन (एचटी) बिजली के तारों की कम ऊंचाई ने हादसे का खतरा बढ़ा दिया है। भारी वाहनों के टकराने की घटनाओं और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे अभियान शुरू किया। निरीक्षण के दौरान उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां एचटी केबल सड़कों के ऊपर मानक से नीचे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

लोगों ने बताया कि जब भी शहर में जनरेटर या भारी सामान से लदे ट्रक गुजरते हैं, तो ये तारों से टकरा जाते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट जैसी घटनाएं भी हुई हैं। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता करण चंदेल ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी टीम ने सर्वे किया और जोखिम भरे सभी स्थान चिह्नित किए। उन्होंने मौके पर ही निर्देश जारी किए कि जहां तारों की ऊंचाई मानक से कम है, वहां सुधार कार्य तुरंत शुरू किया जाए। सर्वे के दौरान यह भी पाया गया कि कई स्थानों पर पोल जर्जर अवस्था में हैं और तार बहुत नीचे हैं। शुक्रवार को ही कुछ स्थानों पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया। नए पोल लगाए जा रहे हैं और तारों की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कई बार भवन मालिक पोल लगाने की अनुमति नहीं देते, जिससे सुधार कार्य में बाधा आती है। कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद सर्वे शुरू किया गया है। कई स्थानों पर केबल की ऊंचाई कम पाई गई है। जल्द ही सुधार कार्य पूरा कर दिया जाएगा। लोगों से अनुरोध है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर सहायक अभियंता सचिन आर्य, कनिष्ठ अभियंता रजत और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed