{"_id":"695fb3de4bb659e0ab050926","slug":"dangar-school-students-received-training-in-vehicle-repair-and-maintenance-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-151751-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डंगार स्कूल के विद्यार्थियों ने वाहन मरम्मत, रखरखाव का लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डंगार स्कूल के विद्यार्थियों ने वाहन मरम्मत, रखरखाव का लिया प्रशिक्षण
Thu, 08 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
डंगार स्कूल के विद्यार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत व्यावहारिक प्रशिक्षण प्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्देश्य : छात्रों को उद्योग आधारित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना
ऑन जॉब ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत व्यावहारिक प्रशिक्षण किया प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार के 10वीं और 11वीं कक्षा के ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत होंडा मोटर्स घुमारवीं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना था, ताकि उनके तकनीकी कौशल में वृद्धि हो सके। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के ऑटोमोबाइल शिक्षक अजय कुमार विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को तकनीकी कार्यों को समझने व सीखने में मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने वाहन मरम्मत, रखरखाव एवं आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने भारत सरकार के स्किल इंडिया योजना के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने होंडा मोटर्स घुमारवीं का सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।