फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Daksh of Par Dhar Totoh School tops in district level examination

Bilaspur News: जिला स्तरीय परीक्षा में पर धार टटोह स्कूल के दक्ष अव्वल

Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Daksh of Par Dhar Totoh School tops in district level examination
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय बिलासपुर के दो मेधावी
-भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर के विवेकानंद हॉल में किया, जिसमें परीक्षा में अव्वल रहे धार टटोह स्कूल के दक्ष को सम्मातिन किया गया। इसके अलावा अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईएएस एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार हिमाचल प्रदेश के संयोजक वीके भटनागर ने किया। परीक्षा में जिला, स्कूल, तहसील और कॉलेज स्तर पर अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र, सत साहित्य और पुरस्कार राशि देकर मुख्यातिथि और गिरिजानंद शर्मा ने सम्मानित किया। जिला स्तर पर 5वीं कक्षा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार टटोह के दक्ष कपूर ने पहला, प्राथमिक पाठशाला जकातखाना की पलक ने दूसरा और प्राथमिक पाठशाला डियारा के इमरान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कक्षा छठी में राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह की अक्षिता ने पहला, जमथल स्कूल के अनुज शर्मा ने दूसरा और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की शानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला की वंशिका ने पहला, हिमाचल प्रदेश पब्लिक स्कूल झंडूता के अक्षित शर्मा ने दूसरा और मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की सोनल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा आठवीं में सरस्वती विद्या मंदिर हाउसिंग बोर्ड लखनपूर के शुभम पहले, धराड़सानी स्कूल के सुरजीत सिंह दूसरे और मिनर्वा स्कूल की वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही। 9वीं कक्षा में उच्च पाठशाला उट्टपर की भावना ठाकुर पहले, भराड़ी स्कूल की भावना दूसरे और डाहड स्कूल की हर्षिता तीसरे स्थान पर रही। 10वीं कक्षा में तलाई स्कूल की इशिता पहले, आरुषि ठाकुर दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं की कृषिका शर्मा तीसरे स्थान पर रही। 11वीं कक्षा में तंबौल स्कूल की पल्लवी पहले, शिवानी दूसरे और जेएनवी कोठीपुरा की प्रतिज्ञा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। 12वीं कक्षा में कन्या पाठशाला घुमारवीं की अंबिका पहले, जेएनवी कोठीपुरा की साक्षी दूसरे और स्वारघाट स्कूल के शिव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम वर्ष में जुखाला कॉलेज की पूजा पहले, बिलासपुर कॉलेज की तृप्ता देवी दूसरे और श्री नयना देवी जी कॉलेज की खुशी शर्मा तीसरे स्थान पर रही। द्वितीय वर्ष में घंडालवीं कॉलेज के अनमोल शर्मा पहले, बिलासपुर कॉलेज के शिवम शर्मा दूसरे और श्री नयना देवी जी कॉलेज की मोनिका तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने गायत्री महायज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर गायत्री ट्रस्ट परिवार के प्रधान प्रेम लाल शर्मा, वरिष्ठ नागरिक सभा के प्रधान जेएन मिश्रा, एमआर वर्मा, अशोक कुमार, आरेक टंडन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed