{"_id":"6a60b40b77bead0462035901","slug":"daily-life-disrupted-and-businesses-suffer-losses-due-to-power-outages-during-the-rainy-season-in-jhandutta-subdivision-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164152-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता उपमंडल में बरसात में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, व्यापार को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता उपमंडल में बरसात में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, व्यापार को नुकसान
Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बार-बार गुल होती रही बिजली, व्यापार, पेयजल और पशुपालन पर पड़ा असर
उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी
व्यापारियों ने खराब होने वाले सामान को लेकर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल में बरसात के मौसम में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। बुधवार को दिनभर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। अघोषित कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी, साथ ही व्यापार, पेयजल और पशुपालन पर भी असर पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही बिजली बार-बार आती-जाती रही। कई इलाकों में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। बिजली नहीं होने से पानी के मोटर भी बंद रहे। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके। बिजली पर निर्भर अन्य आवश्यक कार्य भी रुक गए। उमस भरे मौसम में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रहने से पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई। चारा काटने की मशीनें बंद रहने के कारण पशुओं के लिए समय पर चारा तैयार नहीं हो सका। इससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
कजैल के व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों में दूध, दही और आइसक्रीम जैसी खराब होने वाली खाद्य सामग्री रहती है। बार-बार बिजली जाने से फ्रिज का तापमान प्रभावित होता है। इससे सामान खराब होने और आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है। अन्य व्यापारियों ने भी लगातार बिजली बाधित रहने से कारोबार प्रभावित होने की बात कही। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे समय पर बिजली बिल जमा करते हैं, फिर भी निर्बाध आपूर्ति नहीं मिलती।
विज्ञापन
लोगों ने विद्युत विभाग से बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती पर प्रभावी रोक लगाने की भी अपील की।
कोट
मुख्य बिजली आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर रहे हैं। विभाग की टीमें ऐसे स्थानों पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। - कर्ण चंदेल, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड