{"_id":"65cf597e99cd2c091604d34d","slug":"dabla-village-people-send-memoradum-to-cm-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-113178-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क मांग को लेकर दाबला गांव के लोगों ने सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क मांग को लेकर दाबला गांव के लोगों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
Fri, 16 Feb 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीमार मरीजों को चारपाई में उठाकर पहुंचाना पड़ता है मुख्य सड़क तक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दाबला गांव के लोगों ने सड़क मांग को लेकर स्थानीय प्रधान के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्री को ज्ञापन भेजा। गांव में अभी तक सड़क न पहुंचे से मरीजों को चारपाई में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। दाबला गांव की आबादी लगभग 700 है लेकिन अबतक एम्बुलेंस रोड भी नहीं बन पाई। इससे गांव वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामिणों ने एम्बुलेंस रोड बनाने की मांग की है। ताकि आपातकालीन परिस्थितियों मरीज को सही समय पर अस्पताल तक पहुंचाया जाए। ग्रामीणों भागीरथ शर्मा, कृष्ण लाल, किशोरी लाल, दिलेराम, सोमनाथ, प्रकाश चंद, सुनील कुमार, वासुदेव और देवराज ने बताया कि आजादी के 75 साल हो गए हैं लेकिन दाबला गांव सड़क से महरूम है। उन्होंने सरकार से गांव तक सड़क बनाने की मांग की है।