{"_id":"66532481dfaaa9785d0c12c7","slug":"cycle-rally-under-sweep-program-on-29th-may-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117916-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली 29 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली 29 मई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए करेगी प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 1 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए 29 मई को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली शाम 4:30 बजे शुरू होगी।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश निर्वाचन आयोग की ओर से हिमाचल के सभी जिलों में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। लोग मतदान में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। शहर में 29 मई को शाम 4:30 बजे कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। साइकिल रैली शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जागरूक करेंगी। साइकिल रैली में भाग लेने वाले इच्छुक लोग 28 मई को शाम 5:00 बजे अपना रजिस्ट्रेशन 6230956064 या 98058 77676 नंबर पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 30 इच्छुक लोग जो रैली में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे उनको निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता शर्ट दी जाएगी।