{"_id":"658ea59a2aed34ae51032204","slug":"customers-and-shopkeepers-troubled-by-traffic-system-in-barathi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10830-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं में यातायात व्यवस्था से ग्राहक और दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं में यातायात व्यवस्था से ग्राहक और दुकानदार परेशान
विज्ञापन
- पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की आज होगी बैठक
-सभी के सहयोग से वाहनों के लिए चिन्हित करेंगे स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से न होने से स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। बाजार में हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है। पुलिस को इस जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
गाड़ियों की पार्किंग के लिए सुनिश्चित जगह न होने के कारण बरठीं बाजार में अव्यवस्था बनी हुई है। व्यापार मंडल बरठीं के प्रधान अनिल गौतम ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए आज त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में 12:00 बजे सभी टैक्सी चालकों और स्थानीय दुकानदारों की बैठक होगी। इसमें बरठीं पंचायत के प्रतिनिधि और थाना तलाई के सहयोग से गाड़ियों, टैक्सियों और बसों के साथ साथ अन्य वाहनों के उचित स्थान पर खड़े होने के स्थान निर्धारित किए जाएंगे। शुक्रवार को थाना तलाई के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और बरठीं पंचायत के उपप्रधान राकेश मेहता ने चालकों और स्थानीय दुकानदारों को बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने और दुकानों का सामान सड़क तक न लगाने की हिदायत दी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को होने वाली बैठक में व्यापार मंडल, स्थानीय पंचायत और दुकानदारों के सहयोग से इन सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।