{"_id":"5ec3f6908ebc3e77cf678baa","slug":"curfue-relexcation-extended-bilaspur-news-sml3333559102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लॉकडाउन 4.0 में जिले में कर्फ्यू में एक घंटे की और छूट दे दी गई है। अब जिले में बाजार सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर ने आदेश जारी कर दिए है। उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में अब सात की जगह आठ घंटे की छूट मिलेगी।
कोरोना वायरस को लेकर जिले अभी भी कर्फ्यू लागू रहेगा। भले ही कर्फ्यू में छूट आठ घंटे कर दी गई है लेकिन, इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के अलावा स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। कारोबारियों को दुकानों में कारोबार के समय मास्क का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का सख्ती के साथ पालन करना होगा। अभी एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए पास की आवश्यकता रहेगी। हेयर ड्रेसर की दुकानें बंद रहेंगी।
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया जिले में एक घंटे की कर्फ्यू के दौरान अतिरिक्त छूट दी गई है। अब सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोगों को छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगे जैसे जैसे आदेश सरकार की ओर से मिलेंगे, उसी के अनुसार जिले में व्यवस्था लागू की जाएगी।