{"_id":"6a980cfdbcedf012350d065e","slug":"cultural-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166800-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 12 को सजेगा श्याम दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 12 को सजेगा श्याम दरबार
विज्ञापन
श्याम वंदना महोत्सव में निकलेगी निशान यात्रा, शाम को होगा जागरण और कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खाटू श्याम मंदिर सामुदायिक भवन निर्माण समिति बिलासपुर की ओर से चतुर्थ श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन 12 सितंबर को नगर परिषद प्रांगण, डियारा में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य श्याम जागरण और कीर्तन का आयोजन होगा। समिति के प्रधान अमित सूरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 सितंबर को शाम पांच बजे हनुमान मंदिर डियारा में सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके बाद 12 सितंबर को सुबह 10 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी। बाबा खाटू श्याम का रथ शहर की परिक्रमा करेगा और श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सात बजे विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्याम जागरण एवं कीर्तन शुरू होगा। इसमें हर्ष गोयल और प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी भजनों से बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। समिति प्रधान अमित सूरी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।