{"_id":"659a9f6221e7b4d60f066264","slug":"cultural-groups-presented-traditional-folk-drama-dhaja-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11335-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सांस्कृतिक दलों ने दी पारंपरिक लोकनाट्य धाजा की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सांस्कृतिक दलों ने दी पारंपरिक लोकनाट्य धाजा की प्रस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिद्ध चानो मंदिर दून में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने सिद्ध चानो मंदिर दून के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के पारंपरिक लोकनाट्य धाजा पर सात दलों ने प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में रूपलाल पार्टी दून, भगवान दास पार्टी वैहरन, विशन लाल पार्टी बड़गांव, प्रीतम एंड पार्टी मनन, विकास एंड पार्टी कोसरियां, प्रेमलाल एंड पार्टी कल्लर, सतीश एंड पार्टी बड़ग़ांव ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में विशेष रुचि दिखाई और भरपूर आनंद लिया। लोगों ने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रम करवाने के लिए भाषा विभाग का आभार व्यक्त किया। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग प्रयासरत है। लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साल भर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में शीघ्र ही गूगा गाथा के संरक्षण, संवर्धन के लिए जिले भर के गूगा गाथा गाने वाले कलाकारों को भी अवसर प्रदान किया जाएगा।