फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cultural events will not be held in Himachal Day celebrations

हिमाचल दिवस समारोह में नहीं होंगे सांस्कृतिक आयोजन

Thu, 08 Apr 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Cultural events will not be held in Himachal Day celebrations
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित उपायुक्त बिलासपुर रोहित ज? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह सादे ढंग से मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर (छात्र) में होगा। खेल मैदान में कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी उपायुक्त रोहित जम्वाल ने हिमाचल दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय हिमाचल दिवस की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यातिथि शहीद स्मारक चंगर में माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी नेवल प्लाटूनों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे तथा जिलावासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते हिमाचल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम सदर रामेश्वर दास, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed