{"_id":"5faec40a8ebc3e9bd4061ab1","slug":"cultural-activity-bilaspur-news-sml351447390","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
बिलासपुर के मुख्य बाजार में धनतेरस पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। धनतेरस और दिवाली को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बिलासपुर के गांधी बाजार और मेन बाजार तस्वीरों, मूर्तियों, लाइटें, दीये व रंगोली से सजे हैं। बाजार में पैकड मिठाइयों की ज्यादा दुकानें देखने को मिल रही हैं। लोगों ने मिठाइयों और बर्तनों की खरीदारी की।
स्वदेशी सामान को ग्राहकों द्वारा अधिक पसंद किया जा रहा है। चीन निर्मित सामान बाजारों से गायब दिख रहा है। शुक्रवार को गांधी मार्केट व मेन मार्केट में खूब भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ के बाद बाजारों में से भीड़ थोड़ी कम हो गई थी। लेकिन अब दिवाली पर चहलकदमी बढ़ी है। महंगाई के चलते बाजार में ग्राहक को सामान खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है। बाजारों में छायी मंदी के कारण वस्तुओं के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इस कारण लोग खरीदारी बहुत कम कर रहे हैं। लोग सिर्फ जरूरत का सामान लेकर घर जा रहे हैं।
दुकानदार नवीन सोनी का कहना है कि इस बार दिवाली दुकानदारों के लिए फीकी साबित हो रही है। पहले 6 महीनों में कोरोना की मार दुकानदारों पर पड़ी है। ओम साईं मोटर के मालिक सुरेश कुमार का कहना है कि पिछले तीन-चार दिन में 14 स्कूटर बेच चुके हैं। वाहन विक्रेताओं के लिए दिवाली ठीक ही रही। कोरोना काल में लोगों ने दोपहिया वाहन भारी मात्रा में खरीदे।
विज्ञापन
गांधी मार्केट में बर्तनों की दुकान करने वाले अभिषेक ने कहा कि धनतेरस पर हर साल स्टील के बर्तनों की बिक्री भारी मात्रा में होती थी। लेकिन इस वर्ष कम ब्रिक्री हुई।
जिला प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए दो स्थान चयनित किए हैं। रावमापा छात्र स्कूल बिलासपुर व नगर परिषद मैदान को पटाखे बेचने के लिए चिह्नित किया गया है। मार्केट में पटाखों की कई दुकानें सजी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।