{"_id":"5f70cfaa8ebc3e9b7520d09d","slug":"cultural-activity-bilaspur-news-sml346502293","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयनादेवी मंदिर में 8 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयनादेवी मंदिर में 8 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। करीब 8000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।
रविवार को मंदिर न्यास का पंजीकरण केंद्र भी सुबह 7:00 बजे खोल दिया गया था। श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग में लंबी-लंबी लाइनों में श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए भेजा गया। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दरबार में छुट्टी के दिन उमड़ी। सुबह से ही मंदिर न्यास के कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा था। श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से दर्शनार्थ भेजा गया। हालांकि जगह-जगह पर पुलिस बल, होमगार्ड जवान और मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात रहे। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी ने कहा कि मंदिर न्यास ने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते पंजीकरण केंद्र को खोल दिया था। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर भेजने की व्यवस्था की गई। मंदिर को बार-बार सैनिटाइज किया गया।