फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crowds of devotees are thronging the shrine of Maa Naina Devi during Gupt Navratri.

Bilaspur News: गुप्त नवरात्र में मां नयना देवी के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 18 Jul 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees are thronging the shrine of Maa Naina Devi during Gupt Navratri.
श्री नयना देवी जी में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में इन दिनों गुप्त नवरात्र का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गुप्त नवरात्र के अवसर पर हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी हुई है।


मंदिर के वरिष्ठ पुजारी नीलम शर्मा ने बताया कि वर्षभर में कुल चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्र शामिल हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष और माघ शुक्ल पक्ष में आने वाले इन नवरात्र का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी साधना, तंत्र-मंत्र और विशेष सिद्धियों के लिए इन नवरात्र को गुप्त रूप से मनाते थे। इसी कारण इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुप्त नवरात्र का महत्व आम लोगों तक पहुंचा और अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इन दिनों माता की आराधना करते हैं। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रद्धालु विशेष पूजन के साथ मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां देकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गुप्त नवरात्र में सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और साधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भी गुप्त नवरात्र को आस्था और साधना का विशेष पर्व बताते हुए कहा कि मां नयना देवी के दरबार में दर्शन और पूजा-अर्चना से उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव होता है। इन दिनों मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed