फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crop insurance started for maize and paddy, last date is 15 July

Bilaspur News: मक्की और धान के लिए शुरू हुआ फसल बीमा,15 जुलाई अंतिम तिथि

Wed, 02 Jul 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance started for maize and paddy, last date is 15 July
दोनों फसलों के लिए बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर निर्धारित
विज्ञापन

बीमा सप्ताह भी शुरू, गांव-गांव में चल रहा प्रचार अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खरीफ सीजन 2025 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्की और धान की फसलों का बीमा कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से राहत देना है।
उन्होंने बताया कि मक्की और धान दोनों फसलों के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। बीमा कंपनी ने मक्की के लिए 11 प्रतिशत और धान के लिए 20 प्रतिशत प्रीमियम तय किया है, लेकिन किसानों को केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। यह राशि लगभग 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर या 96 रुपये प्रति बीघा बनती है। शेष प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार 90:10 के अनुपात में वहन करेंगी। जिले में इस योजना का संचालन एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड कर रही है और बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसी के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक फसल बीमा सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिसमें बीमा कंपनी के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर किसानों को योजना की जानकारी देंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर किसानों को बीमा कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने खास तौर पर गैर-ऋणी किसानों से अपील की है कि वे अपने राजस्व पत्रों और पटवारी से सत्यापित बिजाई प्रमाणपत्र के साथ नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर अपनी मक्की व धान फसल का बीमा अवश्य करवा लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना में कम वर्षा या प्रतिकूल मौसमी स्थिति के कारण बुआई/रोपण न होना, बुवाई से लेकर कटाई तक के दौरान सूखा, कीट व रोग, बाढ़, जलभराव, कटाई के बाद खेत में सूखने के लिए छोड़ी गई फसल को चक्रवात या असमय बारिश से नुकसान, ओलावृष्टि, भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थानीय आपदाओं से नुकसान की भरपाई का प्रावधान है। कृषि उपनिदेशक प्रेम सिंह ने किसानों से अपील की कि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसान जिला अधिकारी चंद्रशेखर के मोबाइल नंबर 98570-75081 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed