फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   youngster suicide in barmana in her houses.

मामूली कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 16 Mar 2017 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Thu, 16 Mar 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
youngster suicide in barmana in her houses.
suicide - फोटो : demo pic

बरमाणा क्षेत्र के गांधी रोपा गांव में एक युवक ने मंगलवार देर रात फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर आने पर युवक की पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने घर के एक कमरे में खुद को बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि परिवार के सदस्यों ने युवक को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश की मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा के तहत आने वाले बैरी क्षेत्र के गांधी रोपा गांव के सुशील कुमार पुत्र स्व. प्रकाश चंद शादीशुदा था और उसकी दस साल की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि सुशील  देर रात घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और बेटी से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद सुशील कुमार ने घर की ऊपरी मंजिल में खुद को कमरे में बंद कर दिया। उसकी पत्नी ने कमरे को खुलवाने का काफी प्रयास किया मगर सुशील कुमार ने दरवाजा नहीं खोला।

काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब घर वालों ने दराटी से खिड़की की जाली काटी और कमरे में प्रवेश किया। मगर कमरे की लाइट जलाने पर पता चला कि सुशील ने खुद को फंदे में लटका लिया है। उन्होंने फौरन रस्सी को काटकर सुशील को नीचे उतारा।

उस समय सुशील की सांस चल रही थी। इसके बाद 108 एंबुलेंस में सुशील को जिला अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


बुधवार को सुशील कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में बरमाणा थाना के एएसआई लाल सिंह का कहना है कि सुशील कुमार का पोस्टमार्टम कर शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। डीएसपी बिलासपुर सोमदत्त ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed