{"_id":"590a0fc74f1c1b3709440ecd","slug":"women-protest-against-wine-shop-break-bottals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ीं शराब की बोतलें, 15 गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ीं शराब की बोतलें, 15 गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मंडी भराड़ी में शराब की बोतलें तोड़तीं महिलाएं।
- फोटो : protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी ग्राम पंचायत नौणी के मंडी भराड़ी गांव में ठेके से शराब बाहर फेंककर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है। इस गांव में इस जगह पर किसी भी हालत में शराब का ठेका मान्य नहीं होगा और इसका आगे भी विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
मंडी भराड़ी गांव की महिलाएं और ग्रामीण लंबे समय से शराब ठेका का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को शराब ठेके के विरोध में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर ठेकेदार के मौके पर न आने पर लोगों ने शराब की पेटियां बाहर निकालकर तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इससे मौके पर बबाल मच गया। इसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। शराब ठेके का विरोध कर रही पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके के पास एक सार्वजनिक पानी का हैंडपंप ,तीन चार परिवार, मंदिर और बाबा का समाधि स्थल है। यहां पर खोला गया शराब का ठेका लोगों की भावनाओं के खिलाफ है।
वही यहां पर हर समय लोगों, महिलाओं और स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों की मांग थी कि शराब के ठेके को यहां से अन्य किसी स्थान पर बदला जाए। इसी मामले को लेकर मौके पर विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बावजूद मौके पर ग्रामीण हटने को तैयार नहीं थे और शराब का ठेका हटाने की बात पर अड़े रहे।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रही महिलाओं और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 12 महिलाओं 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।