{"_id":"59188f3a4f1c1b413a8509b5","slug":"women-proteast-agains-wine-shop-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खाली करवाया शराब का ठेका, जड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने खाली करवाया शराब का ठेका, जड़ा ताला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 14 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में न्या स्कूल के पास शराब के ठेके के अंदर से पेटिया बाहर निकालती स्थानीय महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चिलिंग प्लांट के पास शराब का ठेका खोलने पर महिलाओं को माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाओं ने ठेके से शराब की पेटियों को बाहर फेंक दिया और ताला लगा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर महिलाओं और ग्रामीणों ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि अगर उसने शराब का ठेका खोला तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने साफ कर दिया है किया यहां पर किसी भी सूरत में शराब का ठेका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे का है जब शहर से कुछ दूरी पर स्थित चिलिंग प्लांट के आसपास रहने वाली महिलाओं को यहां शराब का ठेका खोले जाने की सूचना मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार को यहां शराब का ठेका न खोलने की सलाह दी। मगर ठेकेदार नहीं माना। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साए लोगों ने सभी शराब की पेटियों को बाहर रख दिया और खोखे पर ताला जड़ दिया। इस मौके पर महिलाओं और ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि यहां पर किसी भी सूरत में शराब का ठेका मान्य नहीं होगा।
पूरे मामले को लेकर वह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही महिलाओं और ग्रामीणों ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ठेका खोला गया तो उन्हें तोड़फोड़ करने पर मजबूर होना पड़ेगा।