{"_id":"583093164f1c1b5c568fde6d","slug":"women-jump-from-alli-khud-bridge-search-operation-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अली खड्ड पुल से लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने अली खड्ड पुल से लगाई छलांग, लापता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अली खड्ड पुल से महिला द्वारा मारी गई छलांग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला का सामान देखते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते अली खड्ड पुल से शनिवार दोपहर एक महिला ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी। पुलिस को मौके से महिला की चप्पल, पीले रंग का दुपट्टा और 10-10 रुपये के कुछ नोट बरामद हुए है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि देर शाम तक महिला का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार दोपहर करीब एक बजे का है जब अली खड्ड पुल से एक महिला ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी। उस समय पुल पर काफी आवाजाही थी, लेकिन जब तक लोग महिला तक पहुंच पाते वह झील में कूद चुकी थी। लोगों ने इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को महिला की चप्पल, पीले रंग का दुपट्टा और 10-10 रुपये के कुछ नोट बरामद हुए हैं। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शाम तक पुलिस स्थानीय लोगों की मदद झील में महिला को खोजती रही। मगर महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद प्रशासन ने बीबीएमबी के गोताखोरों को महिला की तलाश के लिए बुलाया है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।