{"_id":"58ff8b5b4f1c1b876dc0d74b","slug":"women-injured-in-swarghat-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के समीप संतोषी माता मंदिर के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
स्वारघाट प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंचला देवी पत्नी मस्ताना राम गांव कुलाह मंगलवार सुबह अपने घर से स्वारघाट की तरफ नेशनल हाईवे से पैदल जा रही थी। जैसे ही वह संतोषी माता मंदिर के पास पहुंची तो किसी वाहन ने उसे जोर की टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे महिला सड़क पर जा गिरी। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट पहुंचाया।
यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय बलदेव दत्त ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।