फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women death three arrested.

महिला की मौत मामले में तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
women death three arrested.
arrested - फोटो : demo pic

झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बैहना-जट्टा के गांव बैरी-दड़ोला में रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की सास चंपा देवी और दो ननदों शीतल और राजकुमारी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तीनों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सुनीता देवी की शादी करीब छह साल पूर्व बैरी-दड़ोला गांव में हुई थी।

वीरवार सुबह उन्हें स्थानीय प्रधान को सूचना मिली कि सुनीता रसोई घर में अचेत अवस्था में पड़ी है। आशंका जताई जा रही थी कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके बाद महिला को गाड़ी से घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद सुनीता के मायके वालों को भी इस बारे सूचित किया और वह अस्पताल पहुंचे। सुनीता देवी के पिता कैप्टन कर्म सिंह ठाकुर और मां सलोचना देवी ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला गया है। इसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसी के तहत सास और ननदों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


सदर थाना प्रभारी योगराज ठाकुर ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed