फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women assualt case police constable suspended.

महिला से छेड़छाड़ करने वाला कांस्टेबल सस्पेंड

Sun, 16 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 16 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
women assualt case police constable suspended.
demo pic - फोटो : Internet

नम्होल क्षेत्र के साथ लगने वाले एक गांव में आधी रात को महिला के कमरे में घुसने के आरोपी पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी पुलिस कर्मचारी ने भी पूरे मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी सदर सोमदत्त ने की है। पुलिस के मुताबिक मामला शुक्रवार रात का है जब पुलिस जवान एक घर में घुस गया।
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ा लिया। इसके बाद मौके पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट और उसका मुंह काला कर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सुबह के समय पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सदर डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही विभागीय जांच बिठा गई है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सारे प्रकरण में महिला और आरोपी पुलिस कर्मी की ओर से अलग-अलग एफआईआर बरमाणा पुलिस थाना में दर्ज की गई है।

महिला ने जहां पुलिस को दी शिकायत में जबरदस्ती उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है कि वहीं पुलिस कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने घर की ओर जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसे डंडों के साथ पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी दिनेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। वहीं आरोपी पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 323, 325, 355 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों की मामलों में छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed