{"_id":"56f57d8d4f1c1b2502f14d53","slug":"truc-driver-raped-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट पुलिस थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना स्वारघाट में की है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे जब वह घर के समीप शौचालय गई थी, तो एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस थाना स्वारघाट में पॉस्को एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी नयनादेवी हेड क्वार्टर बलदेव दत्त ने उक्त मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाना स्वारघाट में आकर एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पॉस्को एक्ट के तहत स्वारघाट थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अज्ञात ट्रक चालक फिलहाल फरार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी अज्ञात ट्रक चालक की तलाश को स्वारघाट पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन