फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   three incident, three dead

जिला में तीन हादसों में तीन की मौत

Wed, 08 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन

जिला में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक हादसे में जहां व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई। जबकि दूसरे हादसे में युवती पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रही थी वहां से गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि तीसरे हादसे में एक व्यक्ति की पंप हाउस में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल के भराड़ी थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। बदाघाट निवासी राजकुमार पुत्र हरीचंद उम्र 55 वर्ष गांव कामलू बम में पंप हाउस पर हेल्पर चौकीदार कार्यरत था। गत शाम वह ड्यूटी पर था, लेकिन सुबह पंप हाउस का दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत सलाओं के प्रधान को दी जिस पर भराड़ी पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया जहां पर राजकुमार बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में ग्राम पंचायत रोहल के गांव डोकड्ड के संजीव कुमार 40 पुत्र विद्यासगर ने रात जहर खा लिया। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी न देते हुए सीधे पीजीआई ले गए जहां रात के समय उसकी मौत हो गई। मृतक संजीव कुमार का पोस्ट मार्टम पुलिस की देख रेख में चंडीगढ़ किया गया। पुलिस चौकी झंडूता में मामला दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।


उधर, तीसरे मामले में बिलासपुर शहर के साथ लगते गांव मलेघाट में एक युवती देर शाम पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान पेड़ से गिरने से युवती की मौत हो गई। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed