{"_id":"03b6055b8509b529b3084c4f29f7e9da","slug":"thief-case-in-panchyat-ghar-bhehal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर से सामान चुराकर नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत घर से सामान चुराकर नाले में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहल में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब से सटी बैहल पंचायत में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाई और पंचायत घर में घुसकर लैपटॉप, कंप्यूटर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में चोरों ने यह सामान समीप के ही एक नाले में फेंक दिया। पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि को चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पंचायत के कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पंचायत घर से कंप्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू और कुछ और सामान गायब था। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। जबकि दिन में स्थानीय लोगों ने कुछ सामान समीपवर्ती नाले में पड़ा देखा।
विज्ञापन
जिसे पंचायत को सौंपा गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त चीजों के भीतर रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि शातिरों ने पंचायत के रिकार्ड से छेड़छाड़ की है।
शरारती तत्वों का यह काम माना जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।