फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft in three temple in bilaspur

एक रात में तीन मंदिरों में चोरी

Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 24 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
theft in three temple in bilaspur
मं‌दिर में चोरी - फोटो : Demo Pic

शहर और इससे सटे गांवों में गत सोमवार रात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि एक मंदिर में चोरी का असफल प्रयास किया। चोर मंदिरों में रखे दानपात्रों को तोड़कर वहां से नकदी उड़ाकर ले गए है।

विज्ञापन


मंदिरों में हो रही एक के बाद एक चोरी की वारदातों से जिला में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर-बंदला सड़क पर दनोह गांव में चोरों ने हनुमान मंदिर का दानपात्र तोड़कर वहां से चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद इसी सड़क पर दनोह-कुनाला स्थित गोपाल मंदिर में भी चोरों ने ताले तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने गोपाल मंदिर में रहने वाले विनोद के कमरे के बाहर से कुंडी लगाने के बाद मंदिर परिसर में स्थित बाबा बंगाली और काला बाबा मंदिर के दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। इसके बाद चोरों ने इसी मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर के ताले तोड़ डाले।

हालांकि वहां से वह कुछ भी चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। रात करीब 2 बजे आवाज सुनाई देने पर अन्य कमरे में रहने वाले रोशन लाल बाहर निकले। दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर उन्होंने विनोद को भी बाहर निकाला।

उनकी सूचना पर गोपाल मंदिर विकास कमेटी के महासचिव राज्यपाल कपिल भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने आसपास का सारा इलाका छान मारा, लेकिन चोरों का कहीं सुराग नहीं लगा।


शहर के वीआईपी चंगर सेक्टर में दुर्गा मंदिर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से लोग सकते में हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed