फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in dagchech village, police case

दगसेच से दिन दहाड़े एक लाख के गहने चोरी

Tue, 31 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Tue, 31 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
theft case in dagchech village, police case
चोरी - फोटो : अमर उजाला

जिला के बरमाणा क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चोरों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिला में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में सुलझाने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में रमेश कुमार निवासी दगसेच ने बताया कि वह घर को बंद करके अपनी गौशाला में पशुओं को चारा देने गया था। जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर करीब 4 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह घर वापस लौटा तो उसने देखा की घर का दरवाजा खुला था। वहीं घर के भीतर का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उन्होंने भीतर जाकर अलमारी को देखा तो उसका ताला भी टूटा पाया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि शातिर अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये के जेवरात चुराकर ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

चोरी के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

चोरियों से सहमे लोग : जिला में एक के बाद एक चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। मगर ज्यादातर मामलों में पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब है। इससे लोगों में अपनी संपत्ति की चिंता सता रही है। गत रोज पहले घुमारवीं में लाखों के मोबाइल फोन थाने के पास से ही चोर उड़ाकर ले गए थे। घुमारवीं शहर में लगी एलईडी लाइटें चोरी होने का मामला भी सामने आ चुका है।


इसके साथ ही कई घरों से लाखों के जेवरात और नकदी पर भी चोर हाथ साफ कर चुके हैं। मगर हैरानी इस बात की है कि ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके पहले भी गत वर्ष जिला में करीब एक दर्जन के करीब बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी है। इसमें स्वारघाट में युवक को कमरे में बंद कर लूट की घटना को अंजाम देने के साथ शाहतलाई में लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करने जैसी बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे जिला के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed