{"_id":"577958064f1c1b297d7f9e0f","slug":"theft-case-in-bilaspur-near-bus-satand","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख के गहने, डेढ लाख नकद उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 लाख के गहने, डेढ लाख नकद उड़ाए
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चोरी की वारदात से लोगों में दहशत में हैं। इसके तहत बिलासपुर बस अड्डे के समीप चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मामला श्ानिवार रात का है जब बुजुर्ग महिला घ्ार के समीप जागरण में गई थ्ाी। चोर घ्ार से करीब 15 लाख के गहने और डेढ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने डेढ लाख की रकम अपने इलाज के लिए रखी थी।
विज्ञापन
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर के तीन ताले तोड़े और इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर इसमें रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता कृष्णा देवी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे वह समीप में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। जब वह देर रात बारह बजे वापस आई थी तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
भीतर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सभी पुश्तैनी जेवरात, जिसमें तीन सोने की चेनें, चाक, गलाबंद, कान के झुमके, अंगूठियों सहित डेढ लाख की रकम भी गायब थी। यह देखकर महिला के होश फाख्ता हो गए।
जब उसने यहां वहां तलाश किया तो घर के बाहर आरडी की कॉपियां और इसमें रखे चार हजार रुपयों सहित खाली पर्स मिले। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
चोरी की इस वारदात से आसपास के लोग भी सकते में हैं। महिला घर में अकेली ही रहती थी। सीटी चौकी प्रभारी पदम देव ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।