{"_id":"576191734f1c1b353611bd2a","slug":"theft-case-in-bilaspur-baazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस मिनट में लाखों की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मेन मार्केट में स्थित एक घर में चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी को अंजाम दे दिया है। हैरानी इस बात की है कि चोरों ने सिर्फ दस मिनट में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
चोर घर की अलमारी से लाखों रुपये के गहने और करीब 10 हजार रुपये की नकदी उड़ाकर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोर घर से सोने का एक मंगलसूत्र, एक किट्टी सेट, दो अंगूठियां और एक झूमके के सेट सहित करीब 10 हजार रुपये की नकदी ले उड़े।
विज्ञापन
मेन मार्केट में यूको बैंक के पास रहने वाले नीरज पुत्र दिला राम की पत्नी रीना ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर के समय अपने घर से करीब 50 मीटर की दूूरी पर स्थित दुकान में सामान लेने गई थी।
विज्ञापन
दुकान नजदीक होने के चलते उन्होंने घर में ताला लगाने के बजाए कुंडी लगाई और सामान लेने चली गई। करीब 10 मिनट बाद जब वह घर लौटी, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और सारा समान बिखरा पड़ा है।
कमरे में जाकर देखा, तो अलमारी से सारे गहने और नकदी गायब थी। इससे वह घबरा गईं और उन्होंने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
शहर के रिहायशी इलाके में दिन-दहाड़े हुई चोरी की इस घटना से लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
चोरी की घटनाओं से सहमे जिलावासी
जिला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमें हुए हैं। आलम यह है कि शहर से लेकर गांव तक चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बीते मंगलवार को पड़यालग गांव में चोरों ने दिन-दिहाड़े मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के गहनों सहित 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।
इससे पहले भगेड़ में दो दुकानों के ताले टूटे थे। हरित्लयांगर गांव में पिकअप चोरी और लढयाणी गांव में लाखों के गहनों पर हाथ साफ करने के अलावा स्विफ्ट कार चोरी होने का मामला भी सामने आ चुका है।