{"_id":"0d0deb470af2822b2572afcdac3f141e","slug":"theft-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़े घर के ताले, 10 हजार उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तोड़े घर के ताले, 10 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रौड़ा सेक्टर में वीरवार देर रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर वहां से करीब 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरएल शर्मा निवासी मकान नंबर-69 रौड़ा सेक्टर में वीरवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ डाले। उस समय घर में कोई नहीं था। घर के मालिक किसी काम से कसौली गए थे।
विज्ञापन
आरएल शर्मा ने बताया कि उनके भतीजे ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब वह बिलासपुर पहुंचे, तो उन्होंने घर में सारा सामान बिखरा पाया।
विज्ञापन
घर की पड़ताल करने पर पता चला कि चोर घर में रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।