फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ten tree illigal cutting in janed bilaspur

जनेड़ में खैर के दस पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Tue, 14 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)। Updated Tue, 14 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ten tree illigal cutting in janed bilaspur
tree cutting - फोटो : demo pic

बठोह वन बीट के तहत आने वाले जनेड़ गांव में खैर के करीब 10 पेड़ों पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चला दी। होली के दिन अवकाश का फायदा उठाकर वन काटुओं ने 12 मार्च को अवैध कटान की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


जंगल से लकड़ी काटने के बाद आरोपियों ने जंगल के साथ लगती एक गौशाला के पास लकड़ी को रख दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खैर की लकड़ी के करीब 43 लट्ठे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की दी है।
विज्ञापन


हालांकि इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आरोपी मौके से लकड़ी ले जाने में कामयाब भी हो गए होंगे। वन विभाग मामले ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी बाबू राम की जमीन से बरामद की गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि बाबू राम का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह उपचार के लिए कांगड़ा गया है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बाबू राम की पत्नी अंजना शर्मा के बयान दर्ज कर लिए हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है और किसी ने लकड़ी काटकर उनकी जमीन में रख दी है। वन विभाग ने बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में वन विभाग ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिला में एक के बाद एक खैर के अवैध कटान के मामले सामने आ रहे है। इसमें कई मामले पकड़े भी गए हैं। मगर इसके बाद भी क्षेत्र में अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है।


डीएफओ सीवी ताशीलदार ने बताया कि वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को कब्जे में ले लिया हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग नियम अनुसार कार्रवाई अमल में ला रहा हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई अमल में ला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed