फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   suicide from kandror bridge.

महिला में सतलुज में लगाई छलांग, मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
suicide from kandror bridge.
पुल से छलांग लगाकर म‌हिला ने की आत्‍हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर-शिमला एनएच में कंदरौर पुल से एक महिला ने सोमवार को छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे नदी में छलांग लगाई। हालांकि लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। उसे फौरन उपचार के लिए नजदीक के आयुर्वेद अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक विवाहित महिला ने करीब 10 बजे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान करतारो देवी (52) पत्नी तीर्थ राम निवासी बड़ागंाव-बिझड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


करतारो देवी शादी के बाद अपने मायके पपलाह जिला बिलासपुर में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि पुल पर जिस जगह महिला ने छलांग लगाई। इससे करीब 25 मीटर दूरी पर मजदूर पुल पर जाली लगाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के छलांग लगाने के बाद मजदूरों ने शोर मचाया। मजदूरों का शोर सुनकर कुछ युवा मौके की ओर दौड़े और उन्होंने सतलुज नदी में छलांग लगाकर महिला को बचाने की कोशिश की। करीब 300 मीटर की दूरी पर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर बाहर निकाला और उपचार के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल कंदरौर ले जाया गया।

मगरी यहां चिकित्सक राकेश पटियाल ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि करतारो देवी के कोई भाई नहीं और मायके की प्रापर्टी उसे मिली थी।


वह अपने मायके पपलाह में ही रहती थी। महिला के तीन बेटे हैं और वह कुछ दिन पहले ही अपने बेटे से मुंबई से मिलकर वापस आई थी। उसका बेटा मुंबई में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि करतारो देवी डाकघर में आरडी जमा करवाने का कार्य भी करती थी।

सोमवार सुबह वह अपने घर में यह कहकर आई थी कि वह डाकघर में आरडी जमा करवाने जा रही है। लेकिन महिला ने कंदरोल पुल के पास नदी में छलांग लगा दी।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कंदरौर पुल से महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed